- Hindi News
- बिघाना की मुख्य गली में भरा गंदा पानी, बिना निकासी बढ़ी परेशानी
बिघाना की मुख्य गली में भरा गंदा पानी, बिना निकासी बढ़ी परेशानी
अलेवा | बिघानागांव में गलियों के गंदे पानी निकासी की उचित व्यवस्था होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशु अस्पताल के समीप से गांव में जाने वाली सीसी गली पर भरा घरों का गंदा पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार पंचायत से कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका।
ग्रामीण जयपाल, बलवान, ओमप्रकाश, किशन लाल, धर्म सिंह, सुभाष, माया राम, भाना राम, रामनिवास और रामकरण सिंह ने बताया कि गांव के बस अड्डे से गांव के बीच जाने वाली गली पर हर समय गलियों की निकासी का गंदा पानी भरा रहता हैं।
अलेवा. बिघानागांव के रविदास मंदिर के पास गली में भरा घरों का गंदा पानी।
^गलियों के गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनवाकर निकासी के लिए पाइपलाइन डाली गई है। गांव के कुछ शरारती तत्वों के द्वारा निकासी के लिए दबाई गए पाइप के बीच कुछ लगाकर पाइप बंद करने से ही समस्या बनी हुई है। पंचायत द्वारा पीडब्ल्यू डी बीएंडआर के उच्च अधिकारियों को सड़क के बीच पुलिया बनवाकर मोटा पाइप लगवाने के लिए शिकायत की हुई है। -हरिकेश,सरपंचबिघाना।