पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजेता खिलाड़ियों के लिए कार्यक्रम आयोजित

विजेता खिलाड़ियों के लिए कार्यक्रम आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | डाहौलाके न्यू प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने 14 सितंबर को खेल गांव निडानी में आयोजित राज्यस्तरीय विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित करने के लिए स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल अजीत कुमार गौतम ने की। इस अवसर पर विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यालय के खिलाड़ियों ने लांग जंप एथलीट दौड़ की 800 मीटर तथा 200 मीटर की दौड़ में द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल करके केवल अपना बल्कि अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा सोनिया ने 800 मीटर की दौड़ में राज्य भर में दूसरा स्थान तथा आठवीं कक्षा की साक्षी ने 200 मीटर की राज्यस्तरीय दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं मंजू किरण ने लांग जंप में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने गांव विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि में स्कूल डीपी वीरेंद्र का विशेष योगदान रहा है।