लाखों रुपए खर्च करके बनाया छात्रावास, सुविधा कुछ भी नहीं
सरकारने लाखों रुपए खर्च करके हसनपुर के आरोही माॅडल स्कूल में छात्राओं के लिए छात्रावास तो बना दिया, लेकिन इसमें किसी प्रकार के रहने और खाने की कोई सुविधा नहीं है। छात्रा स्वाति, मीना, नीतू, ममता, कुसुम, संगीता, प्रीती, रचना रानी ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष 2015 में हसनपुर के आरोही स्कूल का टेस्ट देकर एडमिशन लिया था।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष से आजतक भी इस स्कूल छात्रावास की बिल्डिंग तैयार होने के बाद भी रहने खाने की किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि स्कूल में एडमिशन लेते समय विद्यार्थियों के आने जाने के लिए बस सुविधा की बात कही गई थी, लेकिन लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी दूर दराज से आने वाली छात्राओं को प्राइवेट वाहनों में जाना पड़ रहा है। छात्राओं ने सरकार और शिक्षा विभाग से इस छात्रावास में रहने खाने की सुविधा कराने की मांग की है।
^दूर-दराज के गांवों से आने वाली छात्राओं के लिए छात्रावास बनकर तैयार हो गया है। इसमें खाने और रहने के लिए कुक आदि की व्यवस्था कराने के लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित में भेजा हुआ है। उम्मीद है अगले सेशन तक छात्रावास में छात्राओं के रहने और खाने की व्यवस्था हो जाएगी।\\\' -ममताशर्मा, प्रिंसिपल आरोही माॅडल स्कूल हसनपुर।
अलेवा. हसनपुरके आरोही मॉडल स्कूल में तैयार किया छात्रावास।