प्रशिक्षण शिविर में दी शिक्षा के अधिकार की जानकारी
अलेवा | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समितियों को प्रशिक्षण देने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल ईश्वर सिंह ने की।
मास्टर ट्रेनर की भूमिका हरिओम कांता ने निभाई। प्रशिक्षण शिविर में 10 एमएमसी समितियों के 45 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। ट्रेनरों द्वारा सभी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रिंसिपल ने प्रबंधन समितियों के सदस्यों को शिक्षा के अधिकार और मीड-डे मील के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। एबीआरसी राममेहर ने एसएमसी सदस्यों को नई शिक्षा प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस अवसर पर श्रीनिवास शर्मा, सुखदेव पंचाल, राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।