प्रश्नोत्तरी में रेणू, अंजू रितू प्रथम
अलेवा | पेगांके छोटूराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रिसिंपल राजबीर बिढ़ान ने की। स्कूल प्रबंधक मनफूल सिंह ढांडा ने मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में मुकाबला कराने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों के भगत सिंह, सुभाष और टैगोर तीन सदन बनाए गए। इसमें भगत सिंह के रेणू, अंजु रितू प्रथम, सुभाष सदन से पूजा, अंजू वर्षा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से मानसिक शक्ति मजबूत होती है। इस मौके स्कूल प्रबंधक कमेटी प्रधान फुल सिंह ढांडा, नरेश, दलशेर, बलिंद्र, विक्रम गुलियाणा, रीना रानी, प्रमिला बिढ़ान, मुकेश रानी शर्मा रजनी चहल मौजूद रहे।