प्रिंसिपल यार्ड बनवाने को लेकर कृषि मंत्री से मिले व्यापारी
अलेवाअनाज मंडी के व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री से मिलकर सीएम की घोषणा के अनुसार अनाज मंडी को पूर्ण रूप से प्रिसिंपल यार्ड बनवाने का अनुरोध किया है। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने व्यापारियों की मांग और सीएम द्वारा की गई घोषणा का पूरा कराने का आश्वासन दिया है। प्रधान पूर्व कैप्टन बसावा राम की अध्यक्षता में व्यापारियों ने कहा कि अलेवा में सब यार्ड अनाज मंडी वर्ष 1984 में बनी थी। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्री तथा विधायक की मांग को पूरा करते हुए अप्रैल में उचाना रैली में अलेवा अनाज मंडी को प्रिसिंपल यार्ड बनाने की घोषणा की थी। अनाज मंडी को सब यार्ड से प्रिसिंपल यार्ड बनाने की सरकार द्वारा निर्धारित सभी शर्ते पूरी करती है। उन्होंने बताया कि सीएम खट्टर ने 17 नवंबर को अलेवा रैली में व्यापारियों से अनाज मंडी को प्रिसिंपल यार्ड बनाने के लिए मंडी के साथ लगती 16 एकड़ जमीन देखने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि सीएम और कृषि मंत्री से किसानों की 16 एकड़ जमीन को इक्वायर कर अनाज मंडी को सब यार्ड अनाज मंडी को प्रिसिंपल यार्ड बनाने का अनुरोध किया है। इस मौके पर रामपाल, राजबीर, बिजेंद्र चहल, रामपाल, जीवन राम, गोबिंद, रामदिया, कर्ण सिंह ढिल्लो किताब सिंह रेढू मौजूद रहे।
अलेवा. पूर्वकैप्टन बसावा राम की अध्यक्षता में कृषि मंत्री से मिलने जाते हुए।