- Hindi News
- बीरेंद्र सिंह ने अलेवा में किया भाजपा कार्यालय का शुभारंभ
बीरेंद्र सिंह ने अलेवा में किया भाजपा कार्यालय का शुभारंभ
अलेवा | भाजपानेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को अलेवा बस स्टैंड के समीप भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यालय के प्रांगण में हवन-यज्ञ भी कराया गया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने आपको भाजपा प्रत्याशी मानकर ही इस लड़ाई को जीतकर अपनी ताकत दिखाएं। उचाना विधानसभा सीट पर इनेलो ने अपना हक जताते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला को प्रत्याशी बनाया है। समय गया है जब मतदाता इनको अपने हल्के से हराकर बाहर का रास्ता दिखा सकें।