खंड स्तरीय खेल स्पर्धा का शुभारंभ आज
खंड स्तरीय खेल स्पर्धा का शुभारंभ आज
मंडी अटेली | हरियाणाशिक्षा विभाग की ओर से स्कूली छात्रों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में मंगलवार को खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। विद्यालय खेल संयोजिका प्रोमिला पीटीआई ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत वालीवॉल, खो-खो, हैंडबाल कबड्डी के अतिरिक्त एथेंटिक्स का आयोजन किया जाएगा जिसमें अंडर 14 से 17 वर्ष वर्ग के बच्चे भाग लेंगे।