पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्या जेल के कैदियों को मंत्री बनाकर चौटाला चलाएंगे सरकार

क्या जेल के कैदियों को मंत्री बनाकर चौटाला चलाएंगे सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयसड़क एवं परिवहन मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल में शपथ लेने की बात कर रहे हैं तो क्या जेल के कैदियों को मंत्री बनाकर देश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित करेंगे। यह सरासर प्रदेश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ प्रदेश का दुर्भाग्य है। उन्होंने प्रदेश से लुटेरों और गुंडों की सरकार भगाकर अमन और चैन की प्रतीक भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया है।

गांव बाघोत में अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संतोष यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में गुर्जर ने कहा कि जैसे देश में लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनी है उसी तर्ज पर हरियाणा में भी 60 फीसदी सीटें जीत कर भाजपा सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 दिन की प्रभावी योजना के कारण ही देश में महंगाई कम होने लगी है। जनता के आत्म सम्मान में बढ़ोतरी हुई है और विदेशों में भी भारत देश का डंका बज रहा है। आज अमेरिका तक में मोदी नाम की धूम मची हुई है। संतोष यादव ने कहा कि अटेली क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने का वह प्रण कर चुकी है।

जनता का आशीर्वाद मिला तो वह दिन दूर नहीं जब अटेली विकास के मामले में नंबर एक पर होगा। समारोह में लोकसभा प्रभारी अजीत सिंह यादव कलवाड़ी, संतोष पारिख, मुन्नीलाल साहब, श्रीराम बाघोत , अतर सिंह कैमला, रणधीर सिंह पहलवान, धर्मपाल पूर्व सरपंच बाघोत , भरत सिंह चेयरमैन, राम कुमार भी उपस्थित रहे।

अटेली मंडी. जनसभाको संबोधित करती संतोष यादव।