अटेली-बहरोड़ मार्ग जाम
गांवबिहाली में पेयजल के कनेक्शन काटने से गांव में हुए पेयजल संकट से गुस्साए ग्रामीणों ने अटेली-बहरोड़ मार्ग पर शनिवार को जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों का समझा-बुझा कर जाम को खुलवाया।
गांव में कनेक्शन काट दिये गये गये थे। इस कारण गांव में पेयजल संकट बन गया था। ग्रामीणों ने बस स्टैंड के सामने मार्ग को अवरूद्ध कर दिया इस कारण मार्ग के दोनों ओर लंबी कतारंे लग गई।
अस्थायीपेयजल कनेक्शन का आश्वासन : सूचनापा कर एएसआई बलवान सिंह मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया। ग्रामीण पेयजल लाईन को जुड़वाने की मांग को लेकर अड़ रहे। पुलिस द्वारा पेयजल कनेक्शन को अस्थाई जुड़वाने की आश्वासन पर जाम को खोला।
अटेली मण्डी . बिहालीमें पेयजल किल्लत से परेशान लोग रोड जाम करते हुए।