पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

छात्रों ने रैली निकाल मतदान के लिए किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाताजागरुकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को विभिन्न स्कूलों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा छात्रों ने जागरुकता रैलियां निकालकर लोगों को मतदान का महत्व बताया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली में प्राचार्य संतोष कुमार की अध्यक्षता में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए प्रवक्ता बेगराज शर्मा मीरसिंह लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए मतदाता की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्कूली छात्रों ने हाथों में बैनर लेकर गांव में जागरुकता रैली निकाली। राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय अटेली में प्राचार्य सत्यवीर सिंह बोहरा की अध्यक्षता में मतदाता जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रवक्ता दीपक शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मत का अधिकार सर्वोपरि है। हमारा एक मत की किसी भी प्रतिनिधि के चुनाव में अहम भूमिका होती है। इसलिए हमें सोच समझकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। संसाधन अध्यापक वेदप्रकाश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने जागरुकता रैली निकाली जो स्कूल से प्रारंभ होकर झंडा चौक, मुख्य बाजार पुलिस स्टेशन के सामने से गुजरती हुई वापिस स्कूल में पहुंची।

विद्यार्थियों ने लोकतंत्र सुदृढ़ हमारा, मत का है अधिकार हमारा बोलते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक महेन्द्र कुमार यादव, प्रवक्ता श्योताज सिंह प्रोमिला पीटीआई मौजूद थे।

मंडी अटेली. मतदाताजागरुकता रैली निकालते बिहाली स्कूल के विद्यार्थी।