- Hindi News
- महिला ने एसपी से की घर का रास्ता रोकने की शिकायत
महिला ने एसपी से की घर का रास्ता रोकने की शिकायत
गांवपृथ्वीपुरा की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को उसके घर के आगे का रास्ता रोकने बारे में शिकायत की है। पीडि़त महिला पूनम लता ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया है कि गांव के प्राथमिक स्कूल के समीप उसका घर है। उसका रास्ता रोका हुआ है। इस कारण उसको परेशानी हो रही है। जब उसको इस बारे में कहा तो उसने उसके साथ झगड़ा किया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।