पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहित, प्रीति प्रियंका प्रथम

रोहित, प्रीति प्रियंका प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसलूनी स्थित सनराइज सीनियर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के 550 बच्चों ने हिस्सा लिया। परीक्षा की समयावधि एक घंटा थी।

परीक्षा तीन स्तर पर आयोजित की गई। प्रथम स्तर जिसमें प्राइमरी तक के बच्चे शामिल थे, में प्रीति, प्रियंका रोहित प्रथम रहा। दीपक, योगेश द्वितीय तथा सोनम, कविता, मुस्कान, देवांशु एकता ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्तर 2 जिसमें मिडिल तक के बच्चों ने हिस्सा लिया था, में पुनीत, जयबीर प्रथम, पुनीत सातवीं द्वितीय रहा महेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में मोनिका प्रथम, रोहित द्वितीय अंकित ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विजेता बच्चों की हौंसलाफजाई करते हुए स्कूल प्रबंधक देवेंद्र यादव ने कहा कि देश में हर घंटे सड़क दुर्घटनाओं में पंद्रह लोगों की जान चली जाती है। सड़क दुर्घटना में 50 प्रतिशत मौत पैदल चलने वालों की होती है। इसलिए सड़क पर चलते समय पूर्णरूप से सावधानी बरतें तथा हमेशा सड़क की बाईं ओर नीचे उतर कर चलें। उन्होंने सीनियर वर्ग के बच्चों को बिना लाइसेंस बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने की शपथ दिलाई गई।

मंडी अटेली | विद्यार्थियोंको यातायात के नियमों के बारे में सजग करने के लिए आर्यवर्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल तुर्कियावास में गुरुवार को सड़क सुरक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 125 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के बारे में प्रश्न पूछे गए। स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह परीक्षा तीन वर्गों में की गई थी। प्राचार्य ने कहा कि इस भागदौड़ जिंदगी में व्यक्ति हमेशा जल्दी में रहता है इसलिए वह नियमों का पालन करने में परहेज करता है। विद्यार्थी जीवन में इनके महत्व के बारे में जानकारी होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी होगी।

नारनौल. एमआरपब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित प्रश्नोत्तरी परीक्षा देते विद्यार्थी