पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिट्टी का तोंदा गिरने से व्यक्ति की मौत

मिट्टी का तोंदा गिरने से व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसैदपुर में शुक्रवार शाम पेड़ को उखाड़ने के लिए खोदे गए गड्ढ़े में दबने से एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शनिवार को शव का नारनौल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतक के परिजनों के बयान पर इत्फाकिया घटना की कार्रवाई की है।

ग्रामीणोंने निकाला बाहर : गांवहसनपुर निवासी निहाल सिंह शुक्रवार शाम करीब 5 बजे गांव सैदपुर में एक मकान में खड़े सिरस के पेड़ को उखाड़ने के लिए उसके चारों ओर गड्ढ़ा खोद रहा था। इस दौरान अचानक मिट्टी का टिल्ला निहाल सिंह पर गिर गया और वह मिट्टी के नीचे दब गया। निहाल सिंह के मिट्टी में दबने की सूचना लगने पर लोगों ने उसे बाहर निकाल कर अचेत अवस्था में अटेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मंडी अटेली|अटेली सागरपुरमार्ग पर खोड़ के समीप एक बाइक कार की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। युवकों को गंभीर चोट आने के कारण जयपुर रैफर किया हुआ है। खोड़ निवासी अनिल झुण्झुनू जिले के बुहाना निवासी टेकचंद बाइक पर सवार थे वही सामने से रही एक कार की दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कार के ऊपर से जा गुजरी। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार युवकों के गंभीर चोट आई। दुर्घटना में कार चालक भी घायल हो गया।