- Hindi News
- पृथ्वीपुरा में कच्चे रास्ते में गंदे पानी से ग्रामीण परेशान
पृथ्वीपुरा में कच्चे रास्ते में गंदे पानी से ग्रामीण परेशान
गांवपृथ्वीपुरा में अधूरे पड़े रास्ते में गंदा पानी भरने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस रास्ते के अधूरे पड़े टुकड़े को बनवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की जोहड़ वाले रास्ते पर यह मुख्य फिरनी का रास्ता है। इस रास्ते में ग्रामीणों का काफी आवागमन रहता है।
लोगोंने रुकवाया बीच में काम : सरपंच
वाहनोंका निकलना तो दूर की बात पैदल निकलने में ही काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। ग्रामीण ऋषिपाल, शुभराम, तोताराम, सत्यवान आदि ने बताया कि इस अधूरे पड़ रास्ते के कारण घरों का गंदा पानी गली में खड़ा रहता है।
इस रास्ते से बुजुर्ग, महिलाओं बच्चे तो इसमें गिरते रहते है। देश प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलने के बावजूद इस रास्ते को ठीक नहीं करवाया गया है। इस कच्चे रास्ते के मोहल्ले के ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि बारिश के समय तो वे घरों में कैद से हो जाते है। गांव के सरपंच दलीप सिंह ने बताया कि पंचायत तो रास्ते को बनवाने के लिए तैयार है लेकिन कुछ लोगों की आपत्ति के कारण यह रास्ता बीच में छूट गया।
मंडी अटेली. गांवपृथ्वीपुरा में अधूरे पड़े रास्ते से परेशानी को दिखाते ग्रामीण