पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता जागरुकता रैली निकाली

मतदाता जागरुकता रैली निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली|राजकीय वरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय बिहाली के विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली भी निकाली। यह रैली गांव की चारो तरफ फे री निकाल कर लोगों को अपने वोट बनवाने के बारे में जानकारी दी गई। रैली को स्कूल के प्राचार्य संतोष कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिस नागरिक की 1 जनवरी 2915 को 18 वर्ष हो रही है वह अपना वोट बनवा सकता है। यह कार्यक्रम 16 दिसम्बर तक चलेगा। विद्यार्थी जानकारी को अपने परिवार के साथ-साथ आमजन को भी जागरूक करे। इस मौके पर प्राध्यापक बेगराज शर्मा ने जानकारी दी। जागरूकता रैली में प्राध्यापक बीरसिंह, संदीप यादव,मुख्याध्यापक महेश यादव, अमर सिंह डीपीई,नरेश कुमार,सुरेंद्र सिंह अध्यापक साथ रहे।