जलघर के लिए मुख्य अभियंता को भेजी फाइल
प|ी को गुप्त स्थान पर रखने की शिकायत, केस दर्ज
मंडी अटेली|गांव बौचडिय़ाके एक व्यक्ति ने उसकी प|ी को गांव के एक व्यक्ति पर गुप्त स्थान पर रखने की शिकायत अटेली थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने उस व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव बौचडिय़ा निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उसकी प|ी आंगनवाड़ी की मीटिंग के लिए 2 दिसम्बर 2014 को घर से गई थी। उसके बाद से वह घर पर नहीं लौटी। गांव के ही अजेय नामक व्यक्ति ने उसकी प|ी उसके 5 साल की खुशी नामक बच्ची को गुप्त स्थान पर रखा हुआ है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर भादसं की धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।