पांच पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
मंडी अटेली|अटेली पुलिसने एक महिला की शिकायत पर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सिलारपुर गांव की मंजू ने बताया कि उसका विवाह 24 मई 2010 को बहरोड़ निवासी विकास से हुआ था। मेरे पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान भी दिया लेकिन मेरी सुसराल वाले ज्यादा दहेज की लालसा में मुझे प्रताडि़त करते रहे। पुलिस ने महिला के बयान पर पति विकास, ससुर अभय सिंह, सावित्री, पूजा,प्रियंका के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।