पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेंपो की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

टेंपो की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली|अटेली-तिगरा मार्गपर खोड़ के समीप स्कूटी टेंपो की भिड़ंत में स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार संदीप (22) निवासी भौड़ी की स्कूटी को सामने से रहे एक टैंपो ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी का पा कर अटेली पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। टैंपो चालक फरार है।