शिव काॅलोनी में सुंदरकांड पाठ
नारनौल | शहरकी शिव कॉलोनी में शनिवार रात को सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वाचक कमलेश सैनी अटेली वाले थे। इस आयोजन में मुख्य यजमान बीएल वर्मा, कांता वर्मा, सतीश संघी, उमा संघी, रजनीश गोयल चंदा गोयल, पंकज अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, प्रदीप गोयल, राषी गोयल, राकेश बंसल ,पूनम बंसल थे। इस अवसर पर सन्व्यु आशियाना सोसायटी ने सर्दी को देखते हुए गायों के लिए 7 कट्टे गुड़ के दान दिए। इस अवसर पर सोम प्रकाश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजू कश्मीर, मुकुट गोयल, चेतन सोनी, संजय गोयल, राम बाबू अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अमित, राजीव विपिन उपस्थित रहे।