पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने किया धरना प्रदर्शन

हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने किया धरना-प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गली निर्माण के लिए बीडीपीओ को ज्ञापन

हरियाणाकर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रांगण मे हरियाणा सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता सुजान सिहं प्रांतीय सचिव महासंघ ने की ।धरने को संबोधित करते हुए सुजान सिंह ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन हरियाणा सरकार कर्मचारी महासंघ के प्रधान कंवर सिंह यादव के बीच कर्मचारियों की विभिन्न डिमानंड को पूरा करने पर किया गया।

उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु हरियाणा कर्मचारी महासंघ के नेताओ की बैठक हुई थी, इसमें सभी कच्चे कर्मचारियो को पक्का करना, पंजाब के समान वेतन देना सभी प्रकार के रिक्त पदो को पक्की भर्ती करके भरना इत्यादी मुख्य मागों पर समझौता हुआ था तथा सरकार ने कर्मचारियो को एक महीने का समय दिया था। परंतु अब एक महीने के बीतने पर भी हरियाणा सरकार कर्मचारियों की मांगो पर ध्यान नहीं दे रही है।

26फरवरी को आंदोलन की चेतावनी

हरियाणाकर्मचारी महासंघ ने प्रदेश में सभी उपायुक्त के कार्यालयों पर सरकार विरोध स्वरूप धरने के फैसले का निर्णय लिया तथा इस धरने में यह भी फैसला लिया गया कि यदि हरियाणा सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई नहीं की गई तो आने वाली 26 फरवरी को हरियाणा कर्मचारियों के 24 संगठन मिलकर आन्दोलन करेंगे। यदि फिर भी हरियाणा सरकार नही चेती तो हरियाणा कर्मचारी महासंघ कडा फैसला लेने में नहीं चूकेगा जिसमे चाहे जेल भरो आन्दोलन हो या अनिष्चित कालीन हड़ताल हो। इससे अगर आम आदमी या हरियाणा सरकार को जो भी नुकसान होगा उसके लिए वह स्वमं जिम्मेवार होगी

प्रदर्शनमें ये रहे शामिल

प्रदर्शनमे कई विभागों के कर्मचारियों ने बढचढ कर भाग लिया तथा महासंघ के नेता सुभाष रोहिल्ला, बाबूलाल मीणा, अशोक कुमार सैनी सर्कल सचिव, अशोक यादव, हवासिंह प्रधान, जयनारायण सैनी, आशालता, सुमित्रा स्वास्थ विभाग, रीटा देवी प्रधान, राजेन्द्र प्रधान, महाबीर पहलवान, मदनलाल शर्मा, भगवत दयाल शर्मा, रामरतन कनीना, बाबुलाल कनीना, जितेन्द्र सी.ए., राजेन्द्र नांगचौधरी, शिम्भु नांगलचौधरी, आन्नद शर्मा अटेली, सतीश जेई अटेली आदि नेताओ ने सम्बोधन किया तथा हरियाणा सरकार को कोसा।

समाधान नहीं होने पर धरने का अल्टीमेटम

प्रभावितलोगों ने बताया कि 20 फरवरी तक विभाग को गली निर्माण की प्रक्रिया आरंभ करनी होगी। अन्यथा २१ फरवरी को बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा बनाएंगे।

नारनौल | रेगुलाइजेशनकी मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में मंगलवार को 22वें दिन भी धरना दिया। इस मौके पर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार प्रशासन से उन्हें जल्द से जल्द रेगुलर कर राहत प्रदान करने की मांग की। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान गुलजारीलाल ने किया। धरने पर गजानंद, कैलाश, मामचंद, मुकेश, राजेंद्र सिंह, मनफूल सिंह, ओमप्रकाश, लाली, गायत्री, असमती, दयानंद, नीलम, मंजू फूला देवी समेत अनेक पार्ट टाइम कर्मचारी उपस्थित थे।

नांगल चौधरी. नपाप्रशासक को ज्ञापन सौंपते प्रभावित कस्बेवासी

नारनौल. लघुसचिवालय में धरना देकर नारेबाजी करते कर्मचारी महासंघ के सदस्य