नरबीर की टीम ने कबड्डी में बाजी मारी
रोहताशइंटनरनेशनल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मंडी अटेली में मंगलवार से दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घटान बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. प्रवीण यादव ने किया जबकि समारोह की अध्यक्षता चेयरमैन कं माडर रोहताश यादव ने की। वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता डीपीई बालकिशन की देख-रेख हो रही है। खेलों में बॉलीबाल, लंबी कूद, कबड्डी, थ्री लैग रेस खो-खो, विभिन्न प्रकार की दौड़ सहित अनेक खेल दो दिनों तक होंगे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र जीवन से ही खेलों में रूचि रखने से भविष्य में खेलों में कैरियर बनाना आसान रहता है। आज व्यक्ति खेलों में पैस शौहरत दोनों कमा सकता है।
स्कूल के चेयरमैन ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में विशेष ध्यान रखा जाता है। आज के बच्चे कल के सचिन-सहवाग है।
प्राचार्य राजेश यादव ने बताया कि कबड्डी में प्रथम रहने वाली टीम के खिलाड़ी नरबीर, रिंकु, धर्मेद्र, अशोक, राहुल, आशीष, विनोद रहे। खो-खो के जूनियर वर्ग मे प्रथम रहने वाली टीम के खिलाड़ी हिमान, पवित्रा, सोनल, बबीता, सोनिया, मोनिका, नीतेश, ज्योति, आशा थी। प्रतियोगिता के समन्वयक सुनिल, आशाा, उमा, ज्योति, सुनिल कुमार, जितेंद्र ने खेल प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
मंडी़ अटेली. रोहतासस्कूल में खेल प्रतियोगिता के दौरान खो-खो खेल में हिस्सा लेते प्रतिभागी