पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडी स्कूल के मेधावी बच्चे पुरस्कृत

एमडी स्कूल के मेधावी बच्चे पुरस्कृत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौल | एमडीविद्या निकेतन, दुबलाना में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था के निदेशक धर्मवीर यादव ने खंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्कूल की प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। धर्मवीर यादव ने बताया कि प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ब्लाॅक, अटेली द्वारा खंड स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 6 फरवरी को सिहमा स्कूल में आयोजित की गई थी। पांच वर्गों में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में अटेली ब्लाक के 45 प्राइवेट स्कूलों को 700 बच्चों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में एमडी विद्या निकेतन, दुबलाना के छात्र अरविंद कुमार ने प्रथम छात्र नवीन कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर प्रमोद देवी, सुमन शर्मा, पुष्पा देवी, पूजा देवी, बाल सिंह, प्रवीण कुमार, योगेश कुमार, अत्तर सिंह, महेंद्र सिंह, बीना देवी, कुसुमलता, अनिल कुमार, दीपक सैन, संध्या यादव मुकेश देवी समेत स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।