शिविर में रोगियों की नि:शुल्क जांच
मंडी अटेली | मंडीअटेली में मंगलवार को नि:शुल्क दमा अस्थमा एवं एलर्जी रोग शिविर लगाया गया। मायावती अस्पताल में शिविर में 52 मरीजों की जांच की गई। कैंप में चिकित्सक डॉ.जयदेव डॉ. राजकुमार ने बताया कि कैंप में दमा, अस्थमा, एलर्जी के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई। शिविर में शुगर बीपी के मरीजों की भी फ्री जांच हुई।