पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 55 प्रजातियों के 26 हजार औषधीय पौधे किए तैयार

55 प्रजातियों के 26 हजार औषधीय पौधे किए तैयार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकारिया में वन विभाग के अंतर्गत आने वाले हर्बल पार्क में औषधीय पौधे मिलने शुरू हो गये हैं।

जानकारी के अनुसार कारिया हर्बल पार्क में 55 प्रजातियों के 26 हजार औषधिए पौधे है। जिनमें ग्वार पेटा आंवला लेागों के लिए मिलने शुरू हो गये है। इसके अलावा सभी जामुन, अर्जुन, हरड़, नीम, बिंदल, आंवला, अमलतास, बेलपत्र, जटरोपा, गुडल, चांदनी ,हार सिंगार, नागदुन, लहसुन बेल आदि किस्मों के पौधे हैं। पार्क में हर्बल पार्क का उद्घाटन बिजली एवं वन मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने 11 अक्टूबर 2010 को किया था। हर्बल पार्क अटेली-कनीना मार्ग पर 16 एकड़ 5 कनाल 18 मरला में फैला हुआ है। पार्क में पौधों के लिए ट्यूबैवैल के पानी से पौधों में पानी दिया जाता है। गांव के सरपंच श्याम सुंदर ने बताया कि ग्राम पंचायत की जमीन को वन विभाग को 20 साल के लिए दिया गया है।

20 साल बाद ग्राम पंचायत के हवाले हो जाएगी जिससे ग्राम पंचायत की आय बढ़ने के साथ-साथ ग्रामीणों को पार्क औषधीयां मिला करेंगी। वन खंड अधिकारी धर्मसिंह ने बताया कि वनरक्षक देशराज की इस पार्क में विशेष ड्यूटी लगाई हुई है।