- Hindi News
- राजकीय स्कूलों में पेट में कीड़े मारने की दवा दी गई
राजकीय स्कूलों में पेट में कीड़े मारने की दवा दी गई
मंडी अटेली |राजकीय स्कूलों में मंगलवार को पेट में कीड़े मारने वाली दवा बच्चों की खिलाई गई। अटेली अस्पताल के एसएमओ डॉ.सुरेंद्र यादव ने बताया कि राजकीय स्कूलों में पहली से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल दवा दी गई। जो विद्यार्थियों को किन्ही कारणों से दवा नहीं ले सके उनको 13 फरवरी को दी जाएगाी। इसके लिए बहुउद्देश्यी स्वास्थ्य वर्कर की ड्यूटी लगाई हुई है।