पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में पैसे जमा कराने आए व्यक्ति का थैला काटकर 42 हजार उड़ाए

बैंक में पैसे जमा कराने आए व्यक्ति का थैला काटकर 42 हजार उड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबनेशनल बैंक अटेली में जमा कराने आए एक उपभोक्ता के थैले से 42 हजार रुपए की चपत लगा दी। पीडि़त ने अटेली थाने बैंक में शिकायत दी है।

भैंसबेचकर जमा कराने आया था नावदी का रिटायर्ड शिक्षक : पीड़ितव्यक्ति नावदी निवासी जगदीश मास्टर ने बताया कि उसने गुरुवार को 42 हजार रुपये की भैंस बेची थी। उन पैसों को शुक्रवार को जमा करवाने के लिए बैंक में आये थे, लेकिन बैंक जब वह घुसा और जमा करने की स्लीप भरने लगा तो इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैग में चीरा लगा कर नकदी को रफू चक्कर कर दिया। उसने बताया कि बैंक में तो गार्ड है। कई बार गार्ड के बारे में बैंक के अधिकारियों को सूचित कर दिया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

बैंक के प्रबंधक सूबेसिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने शातिर का पता नहीं चल सका। पीडि़त ने बताया कि वह मुख्याध्यापक पद से रिटार्यड है, 25 सितंबर को उसने भैंस बेची थी और उस पैसे को शुक्रवार को बैंक में जमा कराने आया था।