पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायकों ने अपनों के विकास को दिया ज्यादा महत्व : प्रदीप

विधायकों ने अपनों के विकास को दिया ज्यादा महत्व : प्रदीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबेवल में शुक्रवार को अटेली हलके से निर्दलीय उम्मीदवार सरताज जनसेवा ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप यादव ने ग्रामीण जनसभा को संबोधित करने के बाद डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगे।

इस दौरान बेवल के लोगों ने उन्हें बताया कि 10 वर्ष के दौरान बेवल में विधायक द्वारा विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया है। इस पर प्रदीप यादव ने कहा कि राजनीति में आकर समाज सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हर विधायक ने अटेली हलके के विकास की बजाए अपना अपनों के विकास को ज्यादा महत्व दिया है। जिसके चलते यह हलका पिछड़ा हुआ है। हलके के शिक्षित युवा बेरोजगार हैं, सड़कें जर्जर अवस्था में हैं तथा मूलभूत सुविधाएं बिजली-पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।

इस अवसर पर अजय, लक्ष्मण, विक्रम, महेंद्र, सूबेसिंह, बंटी, कुलदीप, मनोज, बिट्टू, बीरेंद्र, अजीत, भूपसिंह, कृष्ण कुमार, सुनील, ईश्वर, थावर, गौतम, जीतू, नीतेश सहित काफी संख्या में युवा उनके साथ थे।

महेंद्रगढ़. गांवबेवल में जनसंपर्क करते प्रदीप यादव।