पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टर बैनर लगाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध

पोस्टर बैनर लगाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में दूसरे दिन भरे गए 24 पर्चे

नारनौलमुख्यालय में शुक्रवार तीन विधानसभाओं के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें नारनौल विधानसभा क्षेत्र से 9, अटेली विधानसभा क्षेत्र से 10 तथा नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से 5 प्रत्याशी शामिल रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव के नामांकन समय केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत मौजूद थे।

यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि नारनौल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संदीप यादव, किशन चौधरी, रामकिशन, होशियार सिंह यादव, तथा विश्वसागर ने नामांकन पत्र भरे। भाजपा से ओमप्रकाश यादव, इनेलो से कमलेश सैनी, रघुबीर सैनी ने फार्म भरा जबकि हजकां से रोशनलाल यादव ने नामांकन किया।

अटेली विधानसभा क्षेत्र से ओमप्रकाश आर्य, जयपाल, मदनलाल, रविंद्र पाल सिंह चौहान, दीपक यादव, अनीता यादव, अनीता चौहान, सुनीता वर्मा, नरेश यादव प्रियंका ने नामांकन भरे। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से रामबिलास शर्मा ने नामांकन भरा।

नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, गजे सिंह नंबरदार, राधेश्याम शर्मा, अरुण कुमार सुरेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए है।

नारनेोल. निर्दलीयप्रत्याशी संदीप यादव ने नारनेोल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया

भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव ने नारनेोल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया

मंडी अटेली. भाजपाप्रत्याशी संतोष यादव नामांकन दाखिल करने जाती हुई

संदीप ने किया नामांकन

नारनौल | नारनौलविधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संदीप यादव एडवोकेट ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने हलके के मांदी, ढाणी बाठोठा, खानपुर कांवी गांवों का दौरा किया। संदीप यादव एडवोकेट ने कहा कि इसके अलावा चुनाव जीतने के बाद रोजगार को लेकर हो रहे भेदभाव पर रोक लगवाई जाएगी ताकि हमारे युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरियों में प्राथमिकता मिले। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा में चाहे किसी भी दल की सरकार रही हो नारनौल के युवाओं के साथ हमेशा से ही सरकारी नौकरियों के मामले में भेदभाव किया जाता रहा है।

भाजपा दूर करेगी विकास का क्षेत्रीय असंतुलन

मंडी अटेली | क्षेत्रीयअसंतुलन को दूर करके भाजपा प्रदेश का समान रूप से चहुंमुखी विकास करेगी। ये विचार भाजपा प्रत्याशी संतोष यादव ने आज अटेली