अवैध शराब बरामद मामला दर्ज
अवैध शराब बरामद मामला दर्ज
मंडी अटेली | शराबकी अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को साढ़े चौदह बोतल देशी मार्का शराब सहित हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वीरवार शाम गांव बिहाली निवासी दूलीचंद के मकान पर छापामारी की। जहां से पुलिस ने साढ़े चौदह बोतल देशी मार्का शराब बरामद कर मकान को हिरासत में लिया।