पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी अटेली में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल

मंडी अटेली में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ीफुलेरा रेलमार्ग पर चलने वाली सवारी गाड़ी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति चढ़ते समय घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जयपुर एसएमएस में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रदेश के डाबला शहर के समीप गांव बिहार निवासी रामू (40) शुक्रवार सुबह रेवाड़ी की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी में अटेली रेलवे स्टेशन से चढ़ने का प्रयास कर रहा था कि गाड़ी चलने के कारण उसका पैर फिसल गया, जिससे वह दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिससे उसका एक पैर कट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से पीड़ित व्यक्ति को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि घायल को उपचार के लिए जयपुर शहर स्थित एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीटरगेज से ब्रॉडगेज रेलवे लाइन बदलने के बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म गाड़ी के पायदान से नीचा है जिससे इस तरह के हादसे हो रहे है इससे पूर्व भी गांव कांटी निवासी मुकेश कुमार नामक व्यक्ति की इसी तरह घायल हो गया था।