पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी अटेली में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान

मंडी अटेली में बंदरों के उत्पात से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें आवारा पशुओं बंदरों का प्रकोप आमजन को परेशान कर रहा है। इससे आम नागरिक बेहद परेशान है।

कस्बे के निवासी राजेश, राकेश, प्रदीप गोयल, संजय शर्मा, अनिल, रमेश चांदना, हंसराज मुकेश ने बताया कि स्थानीय कस्बे में आवारा गाय, सांड इस कदर कस्बे में घूम रहे है कि झंडा चौक थाने के पास, रेवाड़ी नारनौल मार्ग, नया बस स्टैंड स्थानों पर उक्त पशुओं का झूंड का झूंड विचरता रहता है जिससे मार्ग अवरूद्ध दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।

कस्बावासियों का कहना है कि अनेक बार यह आवारा गाय आवारा सांड आपस में लड़ते-लड़ते दुकानों तक जाते है। इनकी लड़ाई के कारण जनहानि का खतरा बना रहता है। आवारा पशुओं के साथ-साथ कस्बे में बंदरों ने कस्बे में जमकर आतंक फैलाया हुआ है। बंदर घरो में सामान उठाने से भी नहीं चूकते तथा आने जाने लोगों के हाथों से सामान छीनकर भाग जाते है। यह बंदर घरों की छतों पर सुखाने गए कपड़ों को तो फाड़ते ही है साथ-साथ फल सब्जी की रेहडिय़ों से सामान उठा ले जाते है। बंदरों के झुंड के झुंड थाना परिसर, कन्या विद्यालय, पुरानी तहसील, सामान्य अस्पताल, पुराना नया बस अड्डा पर एक साथ विचरते रहते है जिससे नागरिकों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि गत चार माह पूर्व नपा प्रशासन के द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया था, लेकिन वह कार्यवाही मात्र दो चार रोज चलकर थम गई। उस समय अभियान के तहत नाममात्र ही बंदर पकड़े गये।

मंडी अटेली. कॉलोनियोंमोहल्लों में बंदरों और आवारा पशुओं के आंतक से लोग परेशान है।