पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस स्कूली बच्चों को पढ़ाएगी ट्रैफिक नियमों का पाठ

पुलिस स्कूली बच्चों को पढ़ाएगी ट्रैफिक नियमों का पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कपर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करने से केवल भावी पीढी जाग्रत होगी, अपितु दूसरों को भी उनसे प्रेरणा मिलेगी।

इस संबंध में एसपी बलवान सिंह की अध्यक्षता में जिला महेंद्रगढ़ के प्राईवेट स्कूल के ब्लाक प्रधानों की बैठक भी हुई। इसमें सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया। बाद में निर्णय लिया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए स्कूल के प्राइमरी स्तर से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक के स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने इस संबंध में एक प्रतियोगिता की जाए।

इस मौके पर डीएसपी जयपाल सिंह, पवन तंवर प्रधान निजी स्कूल संगठन जिला स्तर हरियाणा बोर्ड, जगदेव सिंह ब्लाक प्रधान कनीना, शमशेर सिंह ब्लाक प्रधान अटेली, अमर सिंह ब्लाक प्रधान नांगल चौधरी, प्रमोद शास्त्री ब्लाक प्रधान महेंद्रगढ़, रमेश खत्री ब्लाक प्रधान नारनौल विशाल सैनी नारनौल उपस्थित थे।

जानकारी के अभाव में बढ़े सड़क हादसे

एसपीने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में भारत वर्ष में सबसे ज्यादा मृत्युदर सड़क दुर्घटनाओं के कारण है। यातायात के नियमों की जानकारी ना होना इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। इसलिए यह अभियान चलाया जाएगा।