पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत सुझाव के लिए डायल करें 8607173925

शिकायत सुझाव के लिए डायल करें 8607173925

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव को मद्देनजर रखते हुए आब्जर्वर रघुवीर सिंह मीना शनिवार लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे। उन्होंने डीसी अतुल कुमार से चुनाव तैयारियों की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वे नारनौल नांगल चौधरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की चुनाव से संबंधित कार्य देखेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्य से संबंधित अगर किसी प्रकार की कोई समस्या है या जानकारी प्राप्त करनी है तो वे लोक निर्माण विश्राम गृह में रुके हुए है। किसी प्रकार की जानकारी समस्या के निदान के लिए 8607173925 सैल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने उपायुक्त अतुल कुमार से चुनाव से संबंधित तैयारियों के बारे में भी व्यापक जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने बताया कि नारनौल में आरओ अतिरिक्त उपायुक्त गरिमा मित्तल है। नांगल चौधरी में आरओ सतीश यादव है। रघुवीर सिंह मीना के साथ लाइन अधिकारी गजेंद्र यादव रहेंगे।

प्रशांतलोखंडें होंगे महेंद्रगढ़ और अटेली के आब्जर्वर

महेन्द्रगढ़| महेंद्रगढ़अटेली विधानसभा के आब्जर्वर की जिम्मेदारी प्रशांत लोखंडे को सौंपी गई है। शनिवार को वे लोक निर्माण विश्राम गृह नारनौल में पहुंच गए। डीसी अतुल कुमार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने अटेली महेन्द्रगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी उनसे ली। लोखंडे ने बताया की चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए 08684968894 मोबाइल नंबर से भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने संभावित समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रबंधों पर विचार विमर्श किया। डीसी ने बताया कि चुनाव कार्य को सुचारु सुव्यवस्थित ढंग से निपटाने के लिए समय -समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं और प्रशासन द्वारा चुनावी प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इस अवसर पर एसडीएम कनीना सुभिता ढाका, सीटीएम महेश कुमार के अतिरिक्त अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

नारनेोल चुनाव परिवेक्षक रघुबीर सिंह मीना जिला उपायुक्त से चर्चा करते हुए