गऊओं के लिए लगाई सवामणी
गऊओं के लिए लगाई सवामणी
मंडी अटेली | गांवबाछौद निवासी रामकिशन ने गऊशाला बिहाली में जाकर गऊ पूजन किया तथा श्रद्धानुसार अन्नदान कर गऊ माता के प्रति अपनी गहन आस्था जताई। रामकिशन ने अपने सेवाभाव को दर्शाते हुए गऊशाला को पांच किव्ंटल गेंहू, दो कट्टे गुड आदि का मिश्रण कर गऊओं के लिए सवामणी लगाई वहीं 10 दर्जन केले भी वहां प्रसाद के रूप में वितरित किए। उन्होंने बताया कि मनुष्य को निरंतर गौ सेवा करते रहना चाहिए क्योंकि गऊओं में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते है और उनका आर्शीवाद मिलता है। इसलिए निरंतर गौ सेवा में लीन रहना चाहिए। इस अवसर पर राजू पंच, महाबीर, एडवोकेट सुनील, विजयपाल, रामपत्त मनोहर, नितिन बाछौदिया, लाडो देवी, लाली देवी, सुशीला, सुनीता, रिंकू, रामरती, रिम्पी इत्यादि भी मौजूद थी।