पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाठशाला के पास जमा गंदे पानी से बीमारी का अंदेशा

पाठशाला के पास जमा गंदे पानी से बीमारी का अंदेशा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवरेज लाइन के दोबारा निर्माण की मांग

भास्करन्यूज|मंडी अटेली

प्रदेशसरकार स्वच्छता का बेशक नारा लगा रही है लेकिन अटेली रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित धनुंदा गांव में बने प्राथमिक पाठशाला के पास जमा गंदा पानी कुछ अलग ही बयान कर रहा है। विशेष बात यह है कि इसी विद्यालय के एक कमरे में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी स्थापित है। स्कूल की चार दीवारी के साथ कई वर्षाे से कस्बा अटेली का गंदा पानी जमा हो रहा है जो दुर्गंध के साथ-साथ मक्खी, मच्छरों भी इसमें समेटे हुए है। विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों शिक्षकों का दिनभर कार्य किस तरह चलता होगा इस बात का अंदाजा लगाना तो दूर की बात, इस पानी के पास से निकलने वाले लोग दुर्गंध के कारण नाक दबाने को मजबूर है।

विद्यालय में छात्रों को मिड डे मिल का भोजन परोसने का कार्य भी जारी है लेकिन यहां मक्खियों की भी भरमार है। गांव धनुंदा के लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर अनेक बार प्रशासन को अवगत कराया गया है लेकिन परिणाम ढ़ाक के तीन पात साबित हो रहे है। गर्मी के मौसम में तो धूप की मार के चलते थोड़ा बहुत कम हो जाता है लेकिन बरसात सर्दी के समय यहां गंदगी के साथ पानी लबालब भरा रहता है। स्कूल की चार दीवारी के साथ तालाब बनकर यहां के लोगों के लिए समस्या खड़ी हुई है।

लोगों का कहना है कि अटेली कस्बे का पानी नालियों के माध्यम से यहां एकत्रित हो रहा है ऐसा भी नहीं कि नपा प्रशासन इस बात से अनभिज्ञ हो। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन सरकार से इस पानी के जमावड़े को बंद करवाने की मांग करते हुए कहा है कि कस्बे की सीवरेज लाईन का पुन: निर्माण करवाकर इसकी व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए।

अटेली मंडी. सार्वजनिकस्थान पर भरा गंदा पानी