पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगरानी के लिए बनाए 10 इंर्फोमेशन मैनेजर

निगरानी के लिए बनाए 10 इंर्फोमेशन मैनेजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त किए गए आब्जर्वरों ने रविवार पुराने लघु सचिवालय में स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में बनाए गए मीडिया सर्टिफिकेशन मानिटरिंग कमेटी सेंटर का दौरा किया।

अटेली महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के आब्जर्वर प्रशांत लोखंडे नारनौल नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के आब्जर्वर रघुबीर सिंह मीणा के इस दौरे के दौरान उपायुक्त अतुल कुमार भी उपस्थित थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित प्रत्येक कार्य जिम्मेवारी का होता है, जिसमें से एमसीएमसी का कार्य भी अहम है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तुरंत उस बारे में अवगत करवाएं।

इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी अटेली अतिरिक्त उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने एमसीएमसी कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न चैनलों पर प्रसारित होने वाली चुनाव से संबंधित बिना अनुमति के प्रसारित होने वाले विज्ञापन खबर पर पूर्ण रूप से नजर रखने के लिए 10 स्कूल इंर्फोमेशन मैनेजर की ड्यूटियां लगाई गई है, जो कि विभिन्न शि टों में 24 घंटे चुनाव से संबंधित प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों पर कड़ी नजर रखें हुए हैं।

निरीक्षण करते चुनाव आब्जर्वर प्रशांत जिला उपायुक्त अतुल कुमार

ये करेंगे निगरानी

जानकारीके अनुसार दलीप कुमार, पंकज शर्मा, सुंदरलाल, राजेंद्र सिंह, आशीष कुमार अजीत सिंह को मीडिया सर्टिफिकेशन मानिटरिंग कमेटी सेंटर में तैनात किया गया है। इन्हें स्कूल इंर्फोमेशन मैनेजर के नाम से जाना जाएगा। इनका काम चैनल समाचार पत्रों में रहे समाचारों का गहनता से अवलोकन करना रहेगा। किसी भी पेड न्यूज पर इनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी।