पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतगणना केंद्र का किया अवलोकन

मतगणना केंद्र का किया अवलोकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव के मद्देनजर रविवार अटेली महेंद्रगढ़ के आब्जर्वर प्रशांत लोखंडे नारनौल नांगलचौधरी के आब्जर्वर रघुबीर सिंह मीणा ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई सिंगल विंडो के तहत होने वाले कार्यों का जायजा लिया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र अटेली, नारनौल नांगल चौधरी के लिए अलग-अलग विंडो बनाई गई है, जिसके माध्यम से चुनाव से संबंधित अनुमति लेने के कार्य की शुरूआत की जाती है।

उन्होंने बताया कि शि टों में 24 घंटे विभिन्न कर्मचारियों की इस कार्य के लिए ड्यूटियां लगाई गई है। इस मौके पर आबजर्वर प्रशांत लोखंडे रघुबीर सिंह मीणा ने उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

बादमें गए मतगणना केंद्र : इसकेउपरांत दोनों आबजर्वर सहित पूरे जिला प्रशासन का काफिला मतगणना केंद्र (गर्ल्ज आईटीआई)पहुंचे तथा मतगणना केंद्र का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्र के वोटों की मतगणना का कार्य (गर्ल्ज आईटीआई)में होगा। उन्होंने बताया कि इस मतगणना केंद्र में मरम् मत का कार्य बैरिकेटिंग मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए जा चुके है, जो जल्द ही अपना कार्य शुरू कर देंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डा.गरिमा मित्तल, एसडीएम नारनौल कैप्टन मनोज कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ सतीश यादव, सीटीएम महेश कुमार डीआरओ सतीश यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस बार जिले में भाजपा, इनेलो और कांग्रेस तीनों प्रमुख दलों ने महिला उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा है। पिछले चुनाव में अटेली विधानसभा में ही महिला प्रत्याशियों में मुकाबला हुआ था।

नारनेोल. मतगणनाकेंद्र का निरीक्षण करते चुनाव अाब्जर्वर जिला उपायुक्त अतुल कुमार