सबको रोटी-कपड़ा मकान : सत्यवीर
मंडी अटेली | इनेलोप्रत्याशी सत्यवीर नौताना रविवार को गांव रामपुरा, नावदी, कांटी, खेड़ी, बास, बिहाली, सेहदपूर, नीरपुर, नांगल, राजपुरा में ग्रामीणों से मिले। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार आने पर सबको रोटी-कपड़ा और मकान उपलब्ध करवाएंगी। उनके साथ सुदेश ढि़ल्लो, नीतू यादव, जगदीश तंवर, अशोक एसली, विजय चैयरमेन नौताना, राजसिंह यादव नौताना उमेद डागर उपस्थित थे।
इनेलो प्रत्याशी सत्यवीर यादव लोगों से आशीर्वाद लेते हुए।