- Hindi News
- विधायक संतोष ने किया ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ
विधायक संतोष ने किया ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ
मंडी अटेली | अटेलीकी विधायक संतोष यादव ने बीडीपीओ कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इस सेवा केंद्र के खुलने से लोगों को एक ही स्थान पर एक ही खिड़की पर अनेक सेवाएं मिलेंगी। ये सेवाएं इलेक्ट्रानिक्स मोड़ पर नागरिकों दी जाएगी। आमजन को को इधर उघर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे इससे समय की बचत के साथ व्यक्ति को आर्थिक वहन से भी छुटकारा मिलेगा। ये सभी सेवाएं कंप्यूटरीकृत होंगी। इस केंद्र से सभी विभागों का पूरक होगा। इस मौके पर संचालक संदीप यादव ने बताया कि क्षेत्र के आमजन सुबह 10 से सांय 5 बजे तक इस केंद्र में अपनी सेवा ले सकता है। इस केंद्र के खुलने से व्यक्ति एक स्थान पर विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाएं ले सकता है। इस मौके पर बीडीपीओ ओमप्रकाश,नायब तहसीलदार भंवर सिंह, पंचायत समिति के चेयरमैन अशोक यादव, पार्षद विकास यादव, सीताराम सरपंच, रमेश प्रधान, किशन सैनी, कृष्ण सिलारपुर उदय सिंह सिलारपुर मौजूद रहे।