- Hindi News
- 5 साल से फरार हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ा
5 साल से फरार हत्यारोपी को पुलिस ने पकड़ा
कनीना | 5साल से उद्घोषित हत्या के अभियुक्त को कनीना पुलिस ने काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। कांटी खेड़ी बस स्टैंड से काबू किए गए इस अपराधी को जेएमआईसी अनुभव शर्मा की कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना अध्यक्ष सूबे सिंह ने बताया कि सेहलंग वासी एवं बीआर आदर्श स्कूल के संचालक राजेंद्र भारद्वाज की बीती 30 नवंबर 2009 को कनीना-अटेली रेलवे क्रासिंग फाटक पर कुछ युवकों ने उस समय हत्या कर दी थी, जब वे बेवल में अपने स्कूल के विद्यार्थियों को खेलों में हिस्सा दिलाकर वापिस लौट रहे थे।