- Hindi News
- 316 विद्यार्थियोंं ने दी यातायात नियमों की परीक्षा परीक्षा
316 विद्यार्थियोंं ने दी यातायात नियमों की परीक्षा परीक्षा
मंडी अटेली | नवीनवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगरा में शुक्रवार सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 316 विद्यार्थियों ने दी। स्कूल के प्राचार्य शिवलाल यादव ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में यातायात के नियमों के बारे में सजग करना है।
बच्चों में सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में शुरूआत से ही इनकी जानकारी होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है। परीक्षा में यातायात के नियमों के बारे में प्रश्र पूछे गये थे।