पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिजर्वेशन के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं

रिजर्वेशन के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली | क्षेत्रके लोगों को ट्रेन,एयर टिकट, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल लैंड लाइन के बिल की अदायगी के साथ जीवन बीमा प्रीमियम किस्त आदि भी एक सेवा केंद्र से जमा की जा सकेगी। केंद्र प्रदेश सरकार की 106 सेवाओं को जोड़ा गया है। वर्तमान में ट्रेन एयर रिजर्वेशन,फोन आदि को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क पर सेवाएं दी जा रही है। इन सेवाओं के लिए केंद्र प्रदेश सरकार ने सीएससी केंद्र बनाया है। अटेली ग्राहक सेवा केंद्र के डायरेक्टर संदीप यादव ने बताया कि लोगों को ट्रेन या एयर की रिजर्वेशन के लिए साइबर कैफे या रेलवे स्टेशन या अन्य किसी दलाल के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आमजन इस केंद्र पर बिना किसी शुल्क दे कर ये सेवाएं ले सकता है। इसके साथ पैन कार्ड,ई-आधार,वोटर कार्ड,जाति,रिहायशी,आय प्रमाण पत्र के साथ जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र भी यहां बनवा सकते है। उन्होंने बताया कि जल्द ही विभागों द्वारा दी जाने वाली अधिकतर सेवाएं इस केंद्र पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह केंद्र सरकार द्वारा संचालित नेशनल ई-गवर्नेस प्लान के अंतर्गत काय करेगा। यहां पर दी जानेेेे वाली सेवाओं को दो भागो में बांटा हुआ। एक भाग में जी-टू-सी सर्विस में सरकारी सेवाएं होगी तथा दूसरे भाग में बी-टू-सी अर्थात बिजनेस टू कस्टमर होंगी। डायरेक्टर ने बताया कि इस केंद्र पर ग्राहक से बिना अतिरिक्त चार्ज लिये ये सुविधाएं दी जाएगी।