पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अटाली की ढाणी में रास्ते में खड़े पेड़ से राहगीर परेशान

अटाली की ढाणी में रास्ते में खड़े पेड़ से राहगीर परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवअटाली की ढाणी में मुख्य रास्ते में खड़े हरे पेड़ से राहगीरों को परेशानी हो रही है। पेड़ को कटवाने के लिए ढ़ाणी के लोगों ने पंचायत में अपनी कई बार बात रखी, लेकिन राजनीति के चलते पंचायत पेड़ को कटवाने में रूचि नहीं ले रही है।

ग्रामीण महिला चन्द्रकला, शारदा, सावित्री, पंच संतरा, रमेश कुमार, सुरेश कुमार सतवीर ने बताया कि ढ़ाणी में जाने वाला यह मुख्य मार्ग है। मार्ग के बीच में पेड़ होने से चौपहिया वाहन नहीं निकलता जिससे उनको भारी सामान लाने में दिक्कत आती है। भारी सामान को छोटे वाहन में शिफ्ट कर अपने घर तक पहुंचाते है।

रोड के बीच में इस पेड़ से मोटरसाइकिल चालक भी चपेट में चुके। मोटरसाइकिल चालक कई बार इस पेड़ से टकराकर घायल हो चुके है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वन विभाग को भी पेड़ कटवाने की शिकायत कर चुके है। वन विभाग के कर्मी पंचायत का प्रस्ताव मांगने की बात कहते है और पंचायत प्रस्ताव दे नहीं रही। जिससे उनकी लंबे समय से यह परेशानी लगातार बनी हुई है। रास्ते के दोनों और लोगों ने कब्जा कर लिया जिससे 22 फिट का यह रास्ता 11 फिट का भी शेष नहीं बचा है। ग्रामीणों ने रास्ते की पैमाइश कर रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग भी प्रशासन से की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वन विभाग इस पेड़ को जल्द नहीं कटवाएगा तो वे इस पेड़ को अपने स्तर पर काटने के लिए बाध्य होंगे।

वन विभाग को पंचायत का प्रस्ताव भेजा

इससंबंध में गांव की सरपंच संतरा देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पेड़ से रास्ते में अवागमन बाधित हो रहा है। इसलिए उन्होंने वन विभाग को पंचायत का प्रस्ताव भेजकर पेड़ कटवाने की मांग की है। जल्द ही गांव की इस समस्या का समाधान करवाएगी।