- Hindi News
- शादी समारोह से लौट रहे लोगों का वाहन ट्रक से टकराया, एक की मौत, चार घायल
शादी समारोह से लौट रहे लोगों का वाहन ट्रक से टकराया, एक की मौत, चार घायल
बाइक को मारी टक्कर बीएससी के छात्र की मौत, दो साथी गंभीर
नारनौल-रेवाड़ीस्टेट हाईवे पर गांव फतनी की सीमा में स्थित शनि देव मंदिर के निकट रविवार देर रात हुई जायलो गाड़ी ट्रक की टक्कर में जायलो में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके चार साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए तीन को प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है तथा एक को नारनौल के सिविल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद सोमवार को नारनौल के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतक के परिजनों के बयान पर दुर्घटना के आरोप में फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रकछोड़कर चालक फरार
गांवकलाखरी निवासी विजय सिंह सोमवीर रविवार को जायलो गाड़ी में सवार होकर गांव कटकई गए थे। इस दौरान कटकई विवाह समारोह में जाने के लिए गांव मिर्जापुर बाछौद से विक्रम सिंह, सतीश अनूप भी सवार हो गए थे। देर रात्रि करीब 1.30 बजे विवाह समारोह से वापस लौटते समय गांव फतनी की सीमा में स्थित शनि देव मंदिर के पास पहुंचने पर सामने से रहे एक ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तथा सतीश, अनूप, सोवीर विजय गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़ फरार हो गया।
तीन को पीजीआई रेफर किया
दुर्घटनाके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने चारों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए नारनौल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सोमवीर, सतीश विजय की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगामी इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घायल अनुप को नारनौल के सिविल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
मंडी अटेली . नारनौल-रेवाड़ीरोड पर फतनी गांव के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
मंडी अटेली|नारनौल-रेवाड़ी स्टेटहाईवे पर गांव काठूवास के निकट रविवार रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बीएससी के छात्र की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसके दो अन्य साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सूचन