- Hindi News
- कनीना सीएचसी के अपग्रेडशन की फाइल बंद, बजट भी वापस लिया
कनीना सीएचसी के अपग्रेडशन की फाइल बंद, बजट भी वापस लिया
50 बेड के अस्पताल की संभावना हुई गौण
कनीनामें 50 बेड के अस्पताल बनाने की घोषणा पर पानी फिरने संभावना प्रबल हो गई है। तत्कालीन चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने 12 मई को अटेली में आयोजित रैली के माध्यम से सीएचसी को अपग्रेड कर 50 बेड करने की घोषणा की गई थी।
इस घोषणा के बाद क्षेत्र की एक लाख से अधिक की जनता को बहुत खुशी हुई थी, लेकिन कछुआ गति से हुए हुए कार्य से नई सरकार ने इसे लम्बित कर दिया है। जमीन की पैमाइश होने के बाद स्वास्थ विभाग को मालूम हुआ था कि पश्चिम दिशा की ओर जो दुकानें बनाई गई हैं वे सभी सीएचसी की भूमि पर बनाई गई हैं। इन दुकानों को धराशाई करवाने के लिए शासन-प्रशासन को कड़ाई से पेश आना होगा। नहीं तो सवा दो एकड़ में बने पड़े 10 बेड के अस्पताल से काम चलाना होगा। इसके अलावा दूसरी जगह तलाश कर नए सिरे से सीएचसी का निर्माण करना होगा। सूत्रों के अनुसार वर्तमान सरकार ने कनीना सीएचसी को अपग्रेड करने संबंधी फाइल बंद कर दी गई है। इसके लिए बनाया गया बजट भी वापिस ले लिया गया है। देखा जाए तो सीएचसी कनीना का भवन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा बीते समय कंडम घोषित किया जा चुका है। सीएचसी कनीना के अंतर्गत भोजावास मुंडिया खेड़ा दो पीएचसी तथा 14 सब सेंटर जिनमें गुढा, चेलावास, कनीना मंडी, करीरा, मोहनपुर, भोजावास, दोंगड़ा अहीर, बेवल, खैराना, सुंदरह,पड़तल, कलवाड़ी कनीना शामिल हैं। सीएचसी सेहलंग के अंतर्गत धनौंदा पीएचसी है।
महेंद्रगढ़. सीएचसीकनीना के मुख्य द्वार पर भरा गंदा पानी।
एसएमओ के पास तीन जगह का चार्ज
एसएमओएके रोहिल्ला के पास सतनाली, महेंद्रगढ़ एवं कनीना सहित तीन जगह का चार्ज है एवं एसएमओ लम्बे समय की मैटरनिटी लिव पर चली गई हैं। दो में से एक फार्मासिस्ट तैनात है। दो क्लर्क एक लेखाकार भी लम्बे समय से नहीं हैं। आरसीएच योजना के तहत लगने वाली स्टाफ नर्स के दो पद खाली हैं। सवा दो एकड़ भूमि में फैले इस 10 बैड के अस्पताल में एक चिकित्सा प्रभारी सहित छह पद चिकित्सकों के हैं जिनमें मात्र दो चिकित्सक की स्थाई रूप से तैनात हैं।
^अस्पताल में का भवन सालों पूर्व कंडम घोषित किया जा चुका है। सरकार ने अस्पताल को अपग्रेड करने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। जल्द ही अस्पताल के अपग्रेडेशन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। -अश्वनी कुमार रोहिल्ला, प्रवरचिकित्सक
क्वार्टर भी कं