पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएमएम यूनिट की वैन ने दी एक्सपायरी दवा

एनएमएम यूनिट की वैन ने दी एक्सपायरी दवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिलारपुर में स्वास्थ्य जांच के बाद दी गई दवा

भास्करन्यूज|मंडी अटेली

लोगोंको उनके घर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय मेडिकल मोबाइल यूनिट की शुरूआत की थी।

इस मोबाइल यूनिट के जरिए मरीजों के विभिन्न रोगों की जांच कर दवाई देने का प्रावधान भी है। लेकिन यह मोबाइल यूनिट लोगों को बेहतर सुविधाएं देना तो दूर की बात लोगों को एक्सपायरी डेट की दवा दे रही है। इससे लोगों में रोष बना हुआ है। गांव सिलारपुर निवासी श्रीचंद, शिवालाल, जयदयाल, रोहताश आदि ने बताया कि रविवार को गांव में नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट की वैन पहुंची थी। गांव के मरीज उस वैन के पास अपना स्वास्थ्य चेक दवा लेने के लिए गए। मरीज जयलदाल ने बताया कि उसने भी अपना स्वास्थ्य जांच करवाके दवा ली थी। मेरा आपोडी नंबर 15941 है। वैन के स्वास्थ्य कर्मियों ने सिप्रोफ्लोक्सीन टेबलेट दी। बाद में मैंने उसे घर पर जाकर देखा तो उसकी एक्सपायरी डेट नवम्बर 2014 है। इस संबंध में अटेली अस्पताल के प्रभारी डॉ.सुरेंद्र ने बताया कि इस यूनिट की निगरानी का कार्य नारनौल सिविल सर्जन करते हैं।

मेरे नोटिस में यह मामला नहीं है

मेरेनोटिस में अभी तक यह मामला नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो गलत है। इसकी जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। डॉअशोक, कार्यकारी सिविल सर्जन, नारनौल।

मंडी अटेली. एक्सपायरीतारीख की दवा