- Hindi News
- 1 जनवरी को 18 वर्ष पूरे करने वाले बनवा सकते हैं वोट
1 जनवरी को 18 वर्ष पूरे करने वाले बनवा सकते हैं वोट
नारनौल | जिलाप्रशासन द्वारा आज जिले में नये वोट बनवाने के लिए सभी गांवों में 1 दिसंबर से विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है जिसके लिए सभी बीएलओज को अपने-अपने बूथों पर जाकर सभी पात्र युवाओं युवतियों को नये वोट बनवाने के लिए नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा द्वारा अटेली विधानसभा क्षेत्र में खंड अटेली के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया जिसमें बाछौद, ताजपुर, अटेलीमण्डी, बिहाली खोड़ इत्यादि तथा खण्ड कनीना के भी कुछ बूथों का निरीक्षण किया गया सभी जिला निवासियों से अपील की है कि जो भी पात्र व्यक्ति अर्थात जिनकी आयु दिनांक 01.01.2015 को 18 वर्ष या उससे अधिक है, वह अपना वोट अवश्य बनवायें।