- Hindi News
- शूटो कॉन कराटे स्पर्धा में गणपति स्कूल प्रथम
शूटो कॉन कराटे स्पर्धा में गणपति स्कूल प्रथम
मंडी अटेली | रावनेतराम पब्लिक स्कूल मेंं 6 दिसंबर को हुई शूटो कॉन कराटे प्रतियोगिता में गणपति शिक्षा निकेतन स्कूल भौड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया है। शूटो कॉन कराटे प्रतियोगिता के संयोजक कुलबीर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 150 खिलाडि़य़ों ने हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता जिला स्तर की हुई थी। इन खिलाडिय़ों को सोमवार को कोच की ओर से सम्मानित किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये खिलाड़ी दूसरी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था। आरबीआर बासदूदा ने दूसरा स्थान, जबकि आरएनआर ने तृतीय स्थान पाया था।