पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अटेली में पुराने बीडीपीओ कार्यालय में बनेंगे आधार

अटेली में पुराने बीडीपीओ कार्यालय में बनेंगे आधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली|अटेली विकासखंड मुख्यालय में भी बुधवार से आधार कार्ड बनने शुरू हो गए है। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यालय पर आधार कार्ड बनने की पहले से बनने का प्रावधान किया हुआ था। पुराने बीईओ कार्यालय में आधार कार्ड बनने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सरकार द्वारा बुढ़ापा पेंशन, बैंक का खाता खोलने, गैस वितरण प्रणाली आदि के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया है। बीडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि खंड के लोगों की सुविधा के लिए इस केंद्र को खोला गया है। कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति अपनी आईडी लाकर कार्यालय समय में आधार कार्ड बनवा सकता है। पहले लोगों के आधार कार्ड नहीं बनवाने से एजेंसी के लोग चले गये थे।